Monday, 14 September 2026 | 11:44 PM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में आधी रात में बिस्तर पर ऐसे हाल में थे पत्नी और प्रेमी, अचानक आए पति ने पकड़ लिया बेशर्म बीवी का झूठ

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शहर के यदुवंश नगर में सोमवार की रात पत्नी और उसका प्रेमी आपत्तिजनक हालत में थे, इसी दौरान पति आ गया। उसने दोनों को ऐसे हाल में देखने के बाद विरोध किया। इस पर दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी शव लेकर जा रहे थे। इसी दौरान युवक क
Share:
मैनपुरी में आधी रात में बिस्तर पर ऐसे हाल में थे पत्नी और प्रेमी, अचानक आए पति ने पकड़ लिया बेशर्म बीवी का झूठ
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शहर के यदुवंश नगर में सोमवार की रात पत्नी और उसका प्रेमी आपत्तिजनक हालत में थे, इसी दौरान पति आ गया। उसने दोनों को ऐसे हाल में देखने के बाद विरोध किया। इस पर दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

आरोपी शव लेकर जा रहे थे। इसी दौरान युवक के परिजन आ गए। जिन्हें देखकर आरोपी प्रेमी और पत्नी भाग गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के यदुवंश नगर में रहने वाला सुमित कुमार ट्रक चालक है।

वह पत्नी, सास और अन्य परिजन के साथ रहता था। सोमवार की रात को वह घर पहुंचा तो पत्नी और एक युवक आपत्तिजनक हालत में थे। उसने यह नजारा देखकर विरोध किया। मृतक के चाचा का आरोप है कि इसी बात पर प्रेमी ने पत्नी की मदद से उसकी हत्या कर दी।

दोनों आरोपी ट्रक चालक के शव को बाइक पर रख कर ले जा रहे थे। तभी परिवार के लोग पहुंच गए तो आरोपी शव को छोड़ कर भाग गए। पुलिस ने सुमित के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।