Tuesday, 15 September 2026 | 2:29 PM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में महिला ने थानाध्यक्ष, सिपाही व दरोगा पर पीटने का लगाया आरोप

मैनपुरी के बिछवां थाना क्षेत्र के कुबेरपुर गांव की रहने वाली एक महिला ने एसपी से मिलकर शिकायती प्रार्थना-पत्र सौपा। इसमें उसने थानाध्यक्ष, सिपाही और एक दरोगा ने उसकी पिटाई की। एसपी ने पीड़िता को जांच कराकर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है। बिछवां थाना क्षेत्र के कुबेरपुर गांव निवासी ईश्वरी देवी
Share:
Read in your preferred language.

मैनपुरी के बिछवां थाना क्षेत्र के कुबेरपुर गांव की रहने वाली एक महिला ने एसपी से मिलकर शिकायती प्रार्थना-पत्र सौपा। इसमें उसने थानाध्यक्ष, सिपाही और एक दरोगा ने उसकी पिटाई की। एसपी ने पीड़िता को जांच कराकर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।

बिछवां थाना क्षेत्र के कुबेरपुर गांव निवासी ईश्वरी देवी ने मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंच कर प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि वर्ष 2019 में ससुर ने गांव में एक जगह उसे दान में दी थी। उस जगह पर दो कमरे पहले से ही बने हैं। कुछ रसूखदार लाेग उस पर कब्जा कर दीवार बना ली है। 21 दिसंबर 2023 की दोपहर रसूखदार लोगों ने उसकी जगह पर फिर से निर्माण कार्य शुरू किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि सूचना देने पर जब मौके पर पहुंची पुलिस उल्टे उसे ही घसीट कर गाड़ी में डाला। थाने पहुंचने पर थानाध्यक्ष, दरोगा और एक सिपाही ने बाल पकड़ कर उसकी पिटाई की। आरोप लगाया कि शिकायत न करने को लेकर धमकाया गया। इसके बाद शांतिभंग में चालान कर दिया गया।

थानाध्यक्ष बिछवां कपिल वशिष्ठ का कहना है कि महिला झगड़ा कर रही थी। दोनों पक्ष को थाने लाया गया और उन के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई। महिला की ओर से पिटाई के आरोप मनगढंत और निराधार हैं।