Tuesday, 15 September 2026 | 3:29 AM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में फौजी को पहले मारी गोली, फिर फावड़े से काट दी गर्दन

मैनपुरी के घिरोर में दिवाली के दूसरे दिन पूर्व फौजी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पहले उसे गोली मारी गई, इसके बाद फावड़े से गर्दन काट दी। इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घिरोर क्षेत्र के शाहंजाहापुर के गांव नगला आशा
Share:
मैनपुरी में फौजी को पहले मारी गोली, फिर फावड़े से काट दी गर्दन
Read in your preferred language.

मैनपुरी के घिरोर में दिवाली के दूसरे दिन पूर्व फौजी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पहले उसे गोली मारी गई, इसके बाद फावड़े से गर्दन काट दी। इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

घिरोर क्षेत्र के शाहंजाहापुर के गांव नगला आशा में पूर्व फौजी रामसनेही आलू के खेत में काम कर रहे था। बताया गया है कि उसी समय उसे गोली मार दी गई। इसके बाद भी हमलावरों का दिल नहीं भरा तो फावड़े से गर्दन पर प्रहार कर गला काट दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।