Tuesday, 15 September 2026 | 8:10 AM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में पड़ोसी के घर पानी भरने गई किशोरी के साथ आरोपी ने की अश्लील हरकत

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पड़ोसी के घर पानी भरने गई किशोरी के साथ आरोपी ने अश्लील हरकत की। इसका वीडियो महिला ने बना लिया। इसके बाद आरोपी ने वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता धमकी के चलते चुप रही। जब वह सात माह की गर्भवती हो गई तब राज खुला। जानकारी हुई तो परिजन
Share:
मैनपुरी में पड़ोसी के घर पानी भरने गई किशोरी के साथ आरोपी ने की अश्लील हरकत
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पड़ोसी के घर पानी भरने गई किशोरी के साथ आरोपी ने अश्लील हरकत की। इसका वीडियो महिला ने बना लिया। इसके बाद आरोपी ने वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता धमकी के चलते चुप रही। जब वह सात माह की गर्भवती हो गई तब राज खुला। जानकारी हुई तो परिजन के पैरों तले जमीन खिसक गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी व महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

करहल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति बाहर रहकर मजदूरी करता है। घर में पत्नी व नाबालिग पुत्री रह रही है। करीब आठ माह पूर्व उनकी नाबालिग पुत्री पड़ोस की रहने वाली महिला के घर में पानी भरने के लिए गई थी। वहां मौजूद आरोपी किशोरी के साथ अश्लील हरकतें करने लगा।

इसका वीडियो पड़ोसी महिला ने बना लिया। वीडियो बनाने के बाद महिला के सहयोग से आरोपी ने किशोरी को ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म किया। इसके बाद वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया। पुत्री को धमकी दी कि यदि अगर घर पर बताया या कोई कानूनी कार्रवाई की तो जान से मार देंगे।

दुष्कर्म पीड़ित पुत्री सात माह की गर्भवती हो गई। घर आने के बाद जब इस बारे में जानकारी हुई तो वह शिकायत लेकर थाने आए। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रामशरन व सहयोगी महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म, धमकाने आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।