Tuesday, 15 September 2026 | 3:11 PM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में लघु शंका कर रहे पीड़ित की बाइक लेकर फरार हुआ युवक

क़ुरावली। क्षेत्र के ग्राम नौरंगपुर निवासी नन्दकिशोर पुत्र लालाराम ने थाना में मुकदमा पंजीकृत करते हुए बताया कि वह बीते सोमवार की रात्रि 10.30 बजे कुरावली से रामलीला देखकर कर वापस जा रहा था। रास्ते में घिरोर रोड पर कल्लू पैट्रोल पम्प से पहले एक युवक ने बाइक रोककर कहा विछिया जाना है। तो नंदकिशोर ने उस
Share:
मैनपुरी में लघु शंका कर रहे पीड़ित की बाइक लेकर फरार हुआ युवक
Read in your preferred language.

क़ुरावली। क्षेत्र के ग्राम नौरंगपुर निवासी नन्दकिशोर पुत्र लालाराम ने थाना में मुकदमा पंजीकृत करते हुए बताया कि वह बीते सोमवार की रात्रि 10.30 बजे कुरावली से रामलीला देखकर कर वापस जा रहा था। रास्ते में घिरोर रोड पर कल्लू पैट्रोल पम्प से पहले एक युवक ने बाइक रोककर कहा विछिया जाना है। तो नंदकिशोर ने उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया। नंदकिशोर पैट्रोल पम्प पर 100 रू की पट्रौल लेकर घिरोर नहर पुल से पहले बाइक रोककर लघुशंका करने लगा। तभी अचानक युवक नंदकिशोर की बाइक लेकर भाग गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।