Tuesday, 15 September 2026 | 2:40 PM
उत्तर प्रदेश

हरदोई में सास बहू को झांसा देकर जेवर से भरा पर्स लेकर भागी

हरदोई। तुम्हारे पोते पर शनि की छाया है। अभी मंत्र पढ़कर छाया दूर कर दूंगा, लेकिन मंत्र तभी कारगर होगा जब कोई धातु हाथ या गले में न हो। यह सुनते ही बच्चे की दादी और मां ने अपने जेवर उतारकर पर्स में रख लिए। पर्स में पहले से ही दो आईफोन रखे हुए थे। इसी बीच अचानक पर्स छीनकर दो युवक मौके से भाग निकले। शह
Share:
हरदोई में सास बहू को झांसा देकर जेवर से भरा पर्स लेकर भागी
Read in your preferred language.

हरदोई। तुम्हारे पोते पर शनि की छाया है। अभी मंत्र पढ़कर छाया दूर कर दूंगा, लेकिन मंत्र तभी कारगर होगा जब कोई धातु हाथ या गले में न हो। यह सुनते ही बच्चे की दादी और मां ने अपने जेवर उतारकर पर्स में रख लिए। पर्स में पहले से ही दो आईफोन रखे हुए थे। इसी बीच अचानक पर्स छीनकर दो युवक मौके से भाग निकले। शहर के सिनेमा चौराहा पर दिन दहाड़े हुई टप्पेबाजी से सनसनी फैल गई। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की पत्नी पूर्णिमा सिंह अपनी बहू भूमिका सिंह के साथ खरीदारी के लिए मंगलवार को सिनेमा रोड स्थित बाजार गई थीं। भूमिका के मुताबिक बाजार में ही उन्हें दो लोगों ने रोक लिया। इनमें से एक ने पूर्णिमा से कहा कि तुम्हारे पोते (भूमिका के पुत्र) पर शनि का साया है। इसलिए वह बीमार रहता है। मंत्र पढ़कर छाया दूर कर देंगे। यह कहकर दोनों व्यक्तियों ने सास बहू को झांसे में ले लिया और उनके जेवर उतरवाकर उन्हीं के पर्स में रखवा दिए। इसी बीच यह दोनों व्यक्ति पर्स छीनकर मौके से भाग निकले। भूमिका के मुताबिक पर्स में दो आईफोन दो सोने की चेन, बीस हजार रुपये और सोने की अंगूठियां थीं। घटना की जानकारी पर सीओ सिटी अंंकित मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। आरोपियों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी देखे गए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए टीमें लगाई गई हैं। टप्पेबाजी का मामला है।