Tuesday, 15 September 2026 | 8:04 AM
उत्तर प्रदेश

आगरा में प्रेस बंद किए बिना घर से निकल गए प्रोफेसर, फ्लैट में लगी आग, मची चीखपुकर

उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार की शाम एक फ्लैट में आग लगने से अफरातफरी मच गई। लोग धुआं निकलता देख घरों से बाहर आग गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने सीढ़ी लगाकर फ्लैट के अंदर गई। इसके बाद आग पर काबू पाया। आशंका है कि कपड़े प्रेस करने के दौरान वह चालू रह गई थी। इस वजह से आग लग गई। घटना ताजगंज थ
Share:
आगरा में प्रेस बंद किए बिना घर से निकल गए प्रोफेसर, फ्लैट में लगी आग, मची चीखपुकर
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार की शाम एक फ्लैट में आग लगने से अफरातफरी मच गई। लोग धुआं निकलता देख घरों से बाहर आग गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने सीढ़ी लगाकर फ्लैट के अंदर गई। इसके बाद आग पर काबू पाया। आशंका है कि कपड़े प्रेस करने के दौरान वह चालू रह गई थी। इस वजह से आग लग गई।

घटना ताजगंज थाना क्षेत्र के एकता चौकी क्षेत्र के कृष्ण वाटिका कॉलोनी की है। यहां के निवासी निवासी अंकित अग्रवाल एक कॉलेज में प्रोफेसर हैं। उन्होंने बताया कि दोपहर को उन्होंने कपड़े प्रेस किए थे। इसके बाद 3 बजे फ्लैट का मेन गेट बंद कर बाहर गए थे।

इसके बाद फ्लैट से धुआं उठने लगा। कुछ देर बाद शीशे टूटने लगे। धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के इलाके अफरातफरी मच गई। लोग घरों से निकलकर बाहर आ गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पा लिया।