Tuesday, 15 September 2026 | 2:41 AM
उत्तर प्रदेश

आईएएस मनिकंदन ए होंगे बीडीए के नए उपाध्यक्ष, जोगिंदर सिंह पीलीभीत के डीएम बनाए गए

बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह को पीलीभीत का डीएम बनाया गया है। आगरा के मुख्य विकास अधिकारी और 2017 बैच के आईएएस मनिकंदन ए. अब बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष होंगे। जोगिंदर सिंह दो साल से ज्यादा समय से बीडीए का वीसी थे। अवैध तरीके से बसाई गई कॉलोनियों पर उनके कार्यकाल मे
Share:
आईएएस मनिकंदन ए होंगे बीडीए के नए उपाध्यक्ष, जोगिंदर सिंह पीलीभीत के डीएम बनाए गए
Read in your preferred language.

बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह को पीलीभीत का डीएम बनाया गया है। आगरा के मुख्य विकास अधिकारी और 2017 बैच के आईएएस मनिकंदन ए. अब बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष होंगे।

जोगिंदर सिंह दो साल से ज्यादा समय से बीडीए का वीसी थे। अवैध तरीके से बसाई गई कॉलोनियों पर उनके कार्यकाल में बुलडोजर चलाया गया। रामगंगा आवासीय कॉलोनी विकसित की गई। ग्रेटर बरेली के लिए काम शुरू हुआ। बीडीए को आर्थिक तौर पर सक्षम बनाने के लिए 800 करोड़ रुपये के फिक्स डिपॉजिट कराए गए।
जोगिंदर सिंह ने शहर के सात शिव मंदिरों के बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए नॉथ कारिडोर की परिकल्पना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखी थी, जिसे मुख्यमंत्री ने सराहा। कॉरिडोर के लिए सड़कें मंजूर हुईं। अब बीडीए की कमान आईएएस मनिकंदन ए. के हाथों में होंगी।