Monday, 14 September 2026 | 6:22 PM
UP News

पीलीभीत में गैर महिला से संबंध के कारण पति कर रहा प्रताड़ित

पीलीभीत में शादीशुदा होने के बाद भी पति के दूसरी महिला से संबंध हैं। विरोध करने पर उसने उसे घर से निकाल दिया। ससुर भी प्रताड़ना में पति का साथ देता है। एसपी के आदेश पर आरोपी पति और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिला बरेली के थाना फरीदपुर की रहने वाली विवाहिता संतोष कुमारी ने बताया कि उसकी
Share:
पीलीभीत में गैर महिला से संबंध के कारण पति कर रहा प्रताड़ित
Read in your preferred language.

पीलीभीत में शादीशुदा होने के बाद भी पति के दूसरी महिला से संबंध हैं। विरोध करने पर उसने उसे घर से निकाल दिया। ससुर भी प्रताड़ना में पति का साथ देता है। एसपी के आदेश पर आरोपी पति और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

जिला बरेली के थाना फरीदपुर की रहने वाली विवाहिता संतोष कुमारी ने बताया कि उसकी शादी 2018 में थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी रोहित कुमार पुत्र रामेश्वर दयाल के साथ हुई थी। शादी के बाद महिला को दो बच्चे भी हुए। पति के एक अन्य शादीशुदा महिला के साथ संबंध होने के चलते वह उसे प्रताड़ित करता रहता है। जब वह इस बात का विरोध करती थी तो उसका पति उससे दहेज की मांग करता था। इसके बाद उसने फरीदपुर में अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। बाद में राजीनामा होने के बाद दोनों साथ रहने लगेे। एक दिन उसे पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला ने मामले की शिकायत एसपी अतुल शर्मा से की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति रोहित कुमार व ससुर रामेश्वर दयाल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी।