Monday, 14 September 2026 | 11:41 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में तीन तलाक देकर छत से फेंकने का पति पर लगाया आरोप

पूरनपुर के मोहल्ला करीमगंज निवासी मंतशा ने पति पर जयपुर ले जाकर मारपीट करने, तीन तलाक देकर छत से फेंकने, अस्पताल पहुंचकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। मंतशा ने बताया कि उसका निकाह वर्ष 2020 में मोहल्ला निवासी शहनबाज से हुआ था। आरोप है कि दहेज की खातिर उसका मानसिक
Share:
पीलीभीत में तीन तलाक देकर छत से फेंकने का पति पर लगाया आरोप
Read in your preferred language.

पूरनपुर के मोहल्ला करीमगंज निवासी मंतशा ने पति पर जयपुर ले जाकर मारपीट करने, तीन तलाक देकर छत से फेंकने, अस्पताल पहुंचकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।

मंतशा ने बताया कि उसका निकाह वर्ष 2020 में मोहल्ला निवासी शहनबाज से हुआ था। आरोप है कि दहेज की खातिर उसका मानसिक, शारीरिक उत्पीडऩ शुरू कर दिया गया। सितंबर में उसका पति जयपुर काम से गया और साथ उसे भी ले गया। आरोप है कि जयपुर में भी उसके साथ मारपीट की गई। 10 अक्तूबर को मारपीट कर तीन तलाक देकर उसे छत से फेंक दिया गया। जयपुर में रह रहे उसके भाई ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि घटना दूसरे प्रदेश की है।