Monday, 14 September 2026 | 7:29 PM
UP News

मैनपुरी में पति पर पिटाई का आरोप, केस दर्ज

करहल : गांव नगला भूपाल निवासी एक विवाहिता जब पति के एक महिला से अवैध संबंध का विरोध करती है तो उसकी पिटाई की जाती है। आरोपी महिला के परिजन भी सहयोग करते हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव नगला भूपाल निवासी शिवानी ने थाने में तहरीर दी ह
Share:
मैनपुरी में पति पर पिटाई का आरोप, केस दर्ज
Read in your preferred language.

करहल : गांव नगला भूपाल निवासी एक विवाहिता जब पति के एक महिला से अवैध संबंध का विरोध करती है तो उसकी पिटाई की जाती है। आरोपी महिला के परिजन भी सहयोग करते हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के गांव नगला भूपाल निवासी शिवानी ने थाने में तहरीर दी है। इसमें कहा है कि पति संजीव कुमार के एक महिला के साथ अवैध संबंध हैं। जब वह पति के नाजायज संबंध का विरोध करती है तो उसकी पिटाई की जाती है। आरोपी महिला के माता-पिता व श्याम सिंह भी उसका सहयोग करते हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

आरोपी महिला व उसका पति व भाई बहन भी पति के साथ मिलकर उसे परेशान करते हैं। शिकायत के आधार पर आरोपी पति संजीव, आरोपी महिला, उसके माता पिता और पति श्याम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।