Tuesday, 15 September 2026 | 3:19 PM
भारत

हरदोई:राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु जिला जज ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

हरदोई: 04/07/2024 को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देशन में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई राज कुमार सिंह की अनुमति से दिनाँक 13 जुलाई 2024 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक विद्युत विभाग
Share:
हरदोई:राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु जिला जज ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक
Read in your preferred language.


हरदोई: 04/07/2024 को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देशन में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई राज कुमार सिंह की अनुमति से दिनाँक 13 जुलाई 2024 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक विद्युत विभाग से सम्बंधित वादों के निस्तारण कराए जाने हेतु जनपद के विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। जिला जज द्वारा अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया जिससे राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके।उक्त बैठक में अध्यक्ष स्थाई लोक अदालत सुनील कुमार मिश्र, अपर जिला जज अच्छे लाल सरोज , अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत हेमेन्द्र कुमार तथा अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई भूपेंद्र प्रताप, विद्युत विभाग से सूर्य कुमार, कुलदीप कुमार, शशांक, विनोद कुमार, ए.के, कनोजिया व अधिवक्ता के0के0 सिंह उपस्थित रहे।