Tuesday, 15 September 2026 | 5:59 AM
उत्तर प्रदेश

हरदोई: ट्रैक में फंसी साइकिल निकाल रही थी छात्रा, अचानक आ गई ट्रेन, कटकर दर्दनाक मौत

हरदोई जिले में हरदोई-पिहानी मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैक में फंसी साइकिल निकालने की कोशिश कर रही छात्रा ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मझिला थाना क्षेत्र के अररिया गांव निवासी गंधर्व पाल की पुत्री नेहा (20) देहात कोतवाली क्षेत्र के पोहकर पुरवा में अपने चाच
Share:
हरदोई: ट्रैक में फंसी साइकिल निकाल रही थी छात्रा, अचानक आ गई ट्रेन, कटकर दर्दनाक मौत
Read in your preferred language.

हरदोई जिले में हरदोई-पिहानी मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैक में फंसी साइकिल निकालने की कोशिश कर रही छात्रा ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मझिला थाना क्षेत्र के अररिया गांव निवासी गंधर्व पाल की पुत्री नेहा (20) देहात कोतवाली क्षेत्र के पोहकर पुरवा में अपने चाचा वेदपाल के घर रहकर पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी।

रोज की तरह मंगलवार को भी वह साइकिल से कोचिंग गई थी। दोपहर बाद वापस घर जा रही थी। पिहानी मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय उसकी साइकिल ट्रैक में फंस गई। इसी दौरान ट्रेन आ गई और उसकी चपेट में आकर छात्रा की मौत हो गई। देहात कोतवाल अनिल सैनी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।