Tuesday, 15 September 2026 | 11:07 AM
भारत

हरदोई: गैस सिलेंडर फटने से परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल

हरदोई: थाना पाली क्षेत्र के गांव राजपुर लभेड़ा निवासी सुशील कुमार के यहां मकान के निर्माण का कार्य चल रहा था. अंदर कमरे में अंधेरा लगने के कारण घर में रखे छोटे सिलेंडर से रोशनी करने के लिए जैसे ही उसको जलाने का प्रयास किया गया. वह तुरंत लीक होने के कारण बहुत तेजी से आग को पकड़ा. जिससे कमरे में अफरा-
Share:
Read in your preferred language.

हरदोई: थाना पाली क्षेत्र के गांव राजपुर लभेड़ा निवासी सुशील कुमार के यहां मकान के निर्माण का कार्य चल रहा था. अंदर कमरे में अंधेरा लगने के कारण घर में रखे छोटे सिलेंडर से रोशनी करने के लिए जैसे ही उसको जलाने का प्रयास किया गया. वह तुरंत लीक होने के कारण बहुत तेजी से आग को पकड़ा. जिससे कमरे में अफरा-तफरी मच गई और उसको सिलेंडर को बाहर फेंका गया. जिससे कई लोगों को उसकी तेज लपटें लगने के कारण गंभीर रूप से सुशील की पुत्री प्राची, सुशील , उसके भाई सुनील, उनकी पत्नी सुधा गंभीर रूप से घायल होने के कारण नजदीकी जनपद फर्रुखाबाद के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है. बताया जा रहा है कि निजी अस्पताल के डॉक्टर के द्वारा लखनऊ रिफर के लिए बात कही जा रही है. घटना की सूचना पाकर स्थानीय चौकी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली.