Tuesday, 15 September 2026 | 10:10 AM
भारत

हरदोई:15 से 28 फरवरी के मध्य किया जायेगा निःशुल्क खाद्यान्न वितरण

हरदोई: जिला पूर्ति अधिकारी कमल नयन सिंह ने बताया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षायोजनान्तर्गत माह फरवरी, 2024 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न को अन्त्योदय कार्डधारकों को 09 कि०ग्रा० गेहूँ, 21 कि० ग्रा० चावल व 06 कि०ग्रा० बाजरा (कुल 36 कि०ग्रा० प्रति कार्ड) एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 01 कि०ग्रा० गेहूँ
Share:
हरदोई:15 से 28 फरवरी के मध्य किया जायेगा निःशुल्क खाद्यान्न वितरण
Read in your preferred language.

हरदोई: जिला पूर्ति अधिकारी कमल नयन सिंह ने बताया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षायोजनान्तर्गत माह फरवरी, 2024 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न को अन्त्योदय कार्डधारकों को 09 कि०ग्रा० गेहूँ, 21 कि० ग्रा० चावल व 06 कि०ग्रा० बाजरा (कुल 36 कि०ग्रा० प्रति कार्ड) एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 01 कि०ग्रा० गेहूँ, 03 कि०ग्रा० चावल व 01 कि०ग्रा० बाजरा (कुल 05 कि0ग्रा0प्र० प्रति यूनिट) का निःशुल्क वितरण 15 फरवरी से 28 फरवरी 2024 के मध्य किया जायेगा। खाद्यान्न के वितरण में पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। विकेता अपने उपलब्ध स्टॉक की सीमातक (खाद्यान्न व बाजरा) पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन कर सकेंगे। उक्त योजनान्तर्गत वितरण की अन्तिम तिथि 28 फरवरी 2024 होगी, जिस दिन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोबाईल ओ०टी०पी० वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण सम्पन्न किया जा सकेगा।