Monday, 14 September 2026 | 9:20 PM
UP News

पीलीभीत में लापता युवक का लटका मिला शव

पीलीभीत के कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मधवापुर निवासी रामलड़ैते का पुत्र देवेन्द्र अवस्थी चार दिन पूर्व घर से यह कहकर गया था कि मैं थोड़ी देर मे वापस आ जाऊंगा, लेकिन वह वापस नहीं आया। इसपर परिजनों ने तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि खरदहा नहर कोठी के पास पेड़ से शव
Share:
पीलीभीत में लापता युवक का लटका मिला शव
Read in your preferred language.

पीलीभीत के कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मधवापुर निवासी रामलड़ैते का पुत्र देवेन्द्र अवस्थी चार दिन पूर्व घर से यह कहकर गया था कि मैं थोड़ी देर मे वापस आ जाऊंगा, लेकिन वह वापस नहीं आया। इसपर परिजनों ने तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि खरदहा नहर कोठी के पास पेड़ से शव लटका हुआ है। इसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को सूचना देकर बुलाया। शव रस्सी के सहारे लटका हुआ था।

घर वालों ने शव की शिनाख्त देवेंद्र के रूप में की। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस प्रारंभिक जांच में आत्महत्या मान रही है। एसएसआई सलमान अली ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।