Tuesday, 15 September 2026 | 12:21 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में विवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव, पोस्टमार्टम के बाद सच्चाई आएगी बाहर

पीलीभीत के थाना गजरौला क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी महिला रूपवती का शव फंदे से लटका मिलने से खलबली मच गई। न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव ढकिया नथा निवासी रूपवती की शादी एक साल पहले लालपुर के राधेश्याम के साथ हुई थी। महिला का शव फंदे से लटका देखकर आननफानन में उसे नीचे उतारा गया। स्वजन चिकित्सक के यहा
Share:
पीलीभीत में विवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव, पोस्टमार्टम के बाद सच्चाई आएगी बाहर
Read in your preferred language.

पीलीभीत के थाना गजरौला क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी महिला रूपवती का शव फंदे से लटका मिलने से खलबली मच गई। न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव ढकिया नथा निवासी रूपवती की शादी एक साल पहले लालपुर के राधेश्याम के साथ हुई थी। महिला का शव फंदे से लटका देखकर आननफानन में उसे नीचे उतारा गया। स्वजन चिकित्सक के यहां ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पीलीभीत के थाना गजरौला क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी महिला रूपवती का शव फंदे से लटका मिलने से खलबली मच गई। पुलिस ने मृत्यु का असली कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह घटना बीते शाम (रविवार) की है।

न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव ढकिया नथा निवासी रूपवती की शादी एक साल पहले लालपुर के राधेश्याम के साथ हुई थी। महिला का शव फंदे से लटका देखकर आननफानन में उसे नीचे उतारा गया। स्वजन एक चिकित्सक के यहां ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

घर में आए दिन होता रहता था झगड़ा
घटना की जानकारी पर गजरौला थानाध्यक्ष रूपा बिष्ट और जरा चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। गांव में चर्चा है कि पति के किसी महिला से अवैध संबंध के चलते घर में आए दिन झगड़ा होता था। मायके पक्ष के लोगों ने अन्य कई गंभीर आरोप लगाए हैं।