Tuesday, 15 September 2026 | 2:34 PM
मनोरंजन

पहली फिल्म में आवाज की वजह से मिले ताने, अब 500 करोड़ के मालिक हैं सुनील शेट्टी

इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल और फिल्म एक्ट्रेस अथिया शेट्टी की शादी की रस्में 21 जनवरी से शुरू हो गई हैं, जो 23 जनवरी तक चलेंगीं। फंक्शन सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्म हाउस पर होगा। अथिया के पापा सुनील शेट्टी एक सफल एक्टर और बिजनेसमैन हैं। लेकिन उन्होंने बचपन में काफी स्ट्रगल फेस किया है। उनके पापा
Share:
पहली फिल्म में आवाज की वजह से मिले ताने, अब 500 करोड़ के मालिक हैं सुनील शेट्टी
Read in your preferred language.

इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल और फिल्म एक्ट्रेस अथिया शेट्टी की शादी की रस्में 21 जनवरी से शुरू हो गई हैं, जो 23 जनवरी तक चलेंगीं। फंक्शन सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्म हाउस पर होगा।

अथिया के पापा सुनील शेट्टी एक सफल एक्टर और बिजनेसमैन हैं। लेकिन उन्होंने बचपन में काफी स्ट्रगल फेस किया है। उनके पापा क्लीनर थे। हालांकि बाद में जिस बिल्डिंग में वो काम करते थे, वहां के वो मालिक बन गए। फिल्मों में आने से पहले ही सुनील शादी कर चुके थे। उन्होंने 9 साल के लंबे इंतजार के बाद मोनिसा कादरी से शादी की, जिन्हें अब माना शेट्टी के नाम से जाना जाता है।

सुनील का सपना था क्रिकेटर बनने का, लेकिन लुक और फिटनेस की वजह से उनकी एंट्री फिल्मों में हो गई। पहली ही फिल्म में ना कोई एक्ट्रेस उनके साथ काम करना चाहती थी, ना फिल्म रिलीज के बाद लोगों ने उन्हें पसंद किया। आवाज और डांस नहीं आने की वजह से लोगों ने बहुत ताने कसे। हालांकि उन्होंने खुद पर काम किया और ए-लिस्टर एक्टर्स की लिस्ट में खुद को शामिल है।

आज सुनील और माना एक सफल बिजनेस मैन हैं और दोनों की कुल नेटवर्थ करीब 500 करोड़ की है। जहां सुनील कई रेस्टोरेंट और प्रोडक्शन हाउस के मालिक है, वहीं माना भी रियल एस्टेट बिजनेस की नामी पर्सनालिटी हैं।