Monday, 14 September 2026 | 11:55 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में युवती के साथ दुष्कर्म

पीलीभीत के पूरनपुर में नाम बदलकर दोस्ती करने के बाद दूसरे समुदाय के युवक ने युवती से संबंध बनाए। इसके बाद घर ले जाकर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। युवती का आरोप है कि इन्कार करने पर चार लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत सीओ से की गई है। लखीमपुर खीरी जिले की युवती का आरोप है कि पूर
Share:
पीलीभीत में युवती के साथ दुष्कर्म
Read in your preferred language.

पीलीभीत के पूरनपुर में नाम बदलकर दोस्ती करने के बाद दूसरे समुदाय के युवक ने युवती से संबंध बनाए। इसके बाद घर ले जाकर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। युवती का आरोप है कि इन्कार करने पर चार लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत सीओ से की गई है।

लखीमपुर खीरी जिले की युवती का आरोप है कि पूरनपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी दूसरे समुदाय के युवक ने अपना नाम राज बताकर करीब एक साल पहले उससे नजदीकी बढ़ाई। इसके बाद कई बार संबंध बनाए। आरोपी उसके साथ धर्मस्थल भी गया। वहां दोनों ने पूजा की। उसकी आदतों से कभी यह नहीं लगा कि वह दूसरे समुदाय का है।

आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया। आरोप है कि कई बार कहने के बाद वह शादी के लिए तैयार हुआ। दिसंबर 2024 के पहले सप्ताह आरोपी अपने गांव गोरा ले गया। वहां एक मौलाना व उसके समुदाय के अन्य लोग मिले। उसके घर कई मौलाना व अन्य लोग बैठे थे। आरोपी और मौलाना ने उससे धर्म परिवर्तन का दवाब बनाकर निकाह करने को कहा। तब उसे राज के दूसरे समुदाय के होने की जानकारी हुई।

निकाह और धर्म परिवर्तन के विरोध पर चार लोगों ने उसे घर छोड़ने का आश्वासन दिया। आरोप है कि गांव से दो किलोमीटर दूर ले जाकर एक खेत में चारों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में उसे असम हाईवे के गढ़वाखेड़ा छोड़कर भाग गए। पीड़िता ने सीओ कार्यालय में दिए शिकायती पत्र में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की। सेहरामऊ उत्तरी एसएचओ संजय सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। मगर अब तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।