Monday, 14 September 2026 | 6:17 PM
UP News

पीलीभीत में युवती के साथ छेड़खानी

मुहर्रम पर ताजियों का जुलूस देखने के लिए दरवाजे पर खड़ी किशोरी को एक युवक साथी की मदद से घर में खींच ले गया और मुंह दबाकर उसके साथ अश्लील हरकतें की। कपड़े भी फाड़ दिए। लोकलज्जा के कारण परिजनों ने उस समय शिकायत नहीं की, लेकिन इसके बाद भी स्कूल जाते समय आरोपी ने किशोरी का पीछा किया। ऐसे में अब परिजनों
Share:
पीलीभीत में युवती के साथ छेड़खानी
Read in your preferred language.

मुहर्रम पर ताजियों का जुलूस देखने के लिए दरवाजे पर खड़ी किशोरी को एक युवक साथी की मदद से घर में खींच ले गया और मुंह दबाकर उसके साथ अश्लील हरकतें की। कपड़े भी फाड़ दिए। लोकलज्जा के कारण परिजनों ने उस समय शिकायत नहीं की, लेकिन इसके बाद भी स्कूल जाते समय आरोपी ने किशोरी का पीछा किया। ऐसे में अब परिजनों ने युवक को नामजद करते हुए दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 17 जुलाई को करीब डेढ़ बजे उसकी नाबालिग पुत्री घर के गेट पर खड़ी थी। गांव के लोग ताजिए ले जा रहे थे, जिसके चलते भीड़भाड़ थी। आरोप है कि इस दौरान एक युवक ने साथी की मदद से पुत्री का मुंह दबाया और घर के अंदर उठा ले गया।

आरोप है कि इसके बाद युवक ने पुत्री के साथ अश्लील हरकतें की। कई जगह से कपड़े फाड़ दिए। कुछ देर बाद वह घर आई तो युवक उसे धक्का देकर घर से भाग गए। लोकलाज के चलते उसने पुलिस से शिकायत नहीं की, लेकिन 19 जुलाई को आरोपी ने पुत्री के स्कूल जाते समय रास्ते में पीछा किया। डर के चलते वह घर लौट आई और उसे जानकारी दी।

घटना के बाद किशोरी काफी डर गई और स्कूल जाने से भी कतराने लगी। इस पर परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि आरोपी मुनाजिर व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।