Monday, 14 September 2026 | 11:01 PM
उत्तर प्रदेश

गाजीपुर:युवा उद्यमी व समाजसेवी डॉ० राहुल वर्मा ने कराया रजिस्ट्रेशन

गाजीपुर : उत्तर प्रदेश के युवा उद्यमी व समाजसेवी डॉ० राहुल वर्मा ने अपने शुभचिंतको व सहयोगी साथियो के साथ मिलकर समाज और सामाजिक संस्थाओ के समग्र विकास के लिए उप-रजिस्ट्रार, गाजीपुर के समक्ष भारतीय न्यास पंजीयन एक्ट 1982 के तहत राष्ट्रीय स्तर की एक संस्था का पंजीयन कराया जिसका नाम सपोर्टिंग एंड द हेल
Share:
गाजीपुर:युवा उद्यमी व समाजसेवी डॉ० राहुल वर्मा ने कराया रजिस्ट्रेशन
Read in your preferred language.

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के युवा उद्यमी व समाजसेवी डॉ० राहुल वर्मा ने अपने शुभचिंतको व सहयोगी साथियो के साथ मिलकर समाज और सामाजिक संस्थाओ के समग्र विकास के लिए उप-रजिस्ट्रार, गाजीपुर के समक्ष भारतीय न्यास पंजीयन एक्ट 1982 के तहत राष्ट्रीय स्तर की एक संस्था का पंजीयन कराया जिसका नाम सपोर्टिंग एंड द हेल्पिंग आर्गेनाइजेशन ट्रस्ट है जिसे साथ आर्गेनाइजेशन ट्रस्ट के नाम से भी जाना जायेगा |
इस संस्था का प्रमुख उद्देश्य सम्पूर्ण भारतवर्ष में पंजीकृत ट्रस्ट/सोसाइटी/सेक्शन-8 को संस्था से जोड़कर एकीकृत मंच व माध्यम उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्त समस्याओ का समाधान करना |
श्री वर्मा जी ने बताया कि सम्पूर्ण भारत वर्ष में जो संस्थाए इससे जुड़ना चाहती है वे +91-8303471226 पर कॉल/मैसेज/व्हाट्सप्प कर के जुड़ सकती है |
इस पंजीयन के अवसर पर श्री राहुल वर्मा, श्री शोभित शुक्ला, श्री बलिन्द्र सिंह यादव, श्री कुलभूषण शुक्ला, श्री कमलेश प्रकाश सिंह, श्री राजकुमार मौर्या, डॉ० कुंदन कपूर, डॉ० प्रतीक सिंह, श्री योगन्द्र मिश्रा, श्री मंगल तिवारी व मोहम्मद असलम, एडवोकेट प्रीतम कुमार व अन्य मित्रगण मौजूद रहे |