Thursday, 29 October 2026 | 10:38 AM
भारत

गया: मध्य विद्यालय दाखिंगांव में ई कचरा प्रबंधन पर कार्यशाला सम्पन्न

Share:
गया: मध्य विद्यालय दाखिंगांव में ई कचरा प्रबंधन पर कार्यशाला सम्पन्न
गया जिला के वजीरगंज प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय दखिनगांव में बुधवार को इको क्लब के सदस्यों के बीच ई-कचरा प्रबंधन विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार की देखरेख में आयोजित की गई।
कार्यशाला में बच्चों को बताया गया कि खराब मोबाइल, लैपटॉप, चार्जर, बैटरी, टीवी, कंप्यूटर आदि ही ई-कचरा है। इसमें सीसा, पारा, कैडमियम जैसे जहरीले तत्व होते हैं, जो जमीन और पानी को जहरीला बनाते हैं और इसे जलाने से जहरीला धुआं निकलता है।
बच्चों को ई-कचरा प्रबंधन के लिए 3 आर फॉर्मूला- रेड्यूश रीयूज़ और री साइकल के बारे में बताया गया। बताया गया कि जरूरत होने पर ही नया गैजेट खरीदें, पुराने गैजेट को ठीक कराकर उपयोग करें और ई-कचरे को कबाड़ी को न देकर अधिकृत रिसाइक्लर को दें।विद्यालय में ई-कचरा कलेक्शन बॉक्स लगाने और "ई-कचरा दो, पर्यावरण बचाओ" अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
मौके पर विद्यालय की सुगमकर्ता शिक्षिका ज्योत्सना शाही, विज्ञान शिक्षिका पूजा कुमारी, नोडल शिक्षक प्रभाकर कुमार सहित इको क्लब के सभी बच्चे मौजूद थे।