मानववादी संगठन अर्जक संघ की राष्ट्रीय समिति की दो दिवसीय बैठक आज बोधगया के बकरौर स्थित मौर्य होटल में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार भारती की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही है।
बैठक में रामजी वर्मा, कमलेश वर्मा, शिवनंदन नंदन प्रभाकर, सेवाराम पटेल, इन्द्रजीत पटेल, चन्द्रसेन सिंह, ऊषा सिंह, विश्वजीत प्रसाद, विश्वामित्र प्रसाद, रामनिवास वर्मा,पुष्पा कुमारी, शोभाराम पटेल, प्रो रामकृष्ण प्रसाद यादव, बसंत वर्मा, उपेन्द्र पथिक, डीके वर्मा, शत्रुघ्न प्रसाद, बिनोद विरोधी आदि शामिल हुए।
बैठक में मुख्य रूप से सदस्यता और अर्जक सत्व मासिक पत्रिका पर जोर दिया गया। बैठक में कहा गया कि दिसंबर में सदस्यता की अवधि समाप्त हो रही है। कटी हुई रसीद की कॉपी अपने जिला में जमा करने का निर्देश दिया गया।