Sunday, 25 October 2026 | 1:47 PM
भारत

गया: वजीरगंज में पिछली रात दो बाइक की चोरी

Share:
गया: वजीरगंज में पिछली रात दो बाइक की चोरी
 वजीरगंज थाना क्षेत्र के केपी कॉलोनी में शुक्रवार की देर रात चोरों ने एक ही जगह खड़ी दो बाइकों पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार सुबह बाइक गायब मिलने पर चोरी का खुलासा हुआ।
केपी कॉलोनी निवासी विवेकानंद सिंह के घर के नीचे दोनों बाइक खड़ी थीं। उनके पुत्र गौतम कुमार ने बताया कि एक बाइक उनके बहनोई की थी, जबकि दूसरी उनके यहां किराये पर रहने वाले मगध मेडिकल, चांद चौरा, गया निवासी रंजीत कुमार की थी।
गौतम ने बताया कि कई साल से वहीं बाइक खड़ी की जाती रही है, लेकिन पहले कभी ऐसी घटना नहीं हुई। सुबह बाइक न मिलने पर आसपास काफी खोजबीन की गई, पर कोई सुराग नहीं मिला।
पीड़ितों ने वजीरगंज थाना पुलिस को अज्ञात चोरों के विरुद्ध लिखित आवेदन दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।