Sunday, 25 October 2026 | 2:58 PM
भारत

गया: रबी महाअभियान के तहत किसानों को प्रशिक्षण, अपादान का हुआ वितरण

Share:
गया: रबी महाअभियान के तहत किसानों को प्रशिक्षण, अपादान का हुआ वितरण
 गया जिला के वजीरगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन के प्रांगण में आज शनिवार को आत्मा, गया के सौजन्य से रबी महाअभियान-2026 के तहत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी सरोज कुमार मेहता ने की। मौके पर बीडीओ प्रभाकर सिंह, जिला से पहुंचे सहायक निदेशक विकास कुमार एवं भूमि संरक्षण के बीएओ प्रभात आनंद ने किसानों को रबी फसलों की उन्नत खेती के टिप्स दिए।अधिकारियों ने कहा कि अच्छी पैदावार के लिए उन्नत किस्म के बीज, समय पर बुआई, उचित सिंचाई, निकाई-गुड़ाई और संतुलित उर्वरक का प्रयोग जरूरी है। वैज्ञानिक तरीके से खेती करने पर कम लागत में ज्यादा मुनाफा मिल सकता है।
इस दौरान किसानों को कृषि उपादानों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बीस सूत्री अध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह, समाजसेवी रामाश्रय सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष दिनेश यादव, बीएफएसी अध्यक्ष अनिरुद्ध प्रसाद, कृषि समन्वयक कुमार योगेश, सुधीर कुमार, सुधीर कुमार पांडेय, पवन कुमार, बीटीएम विवेकानंद कुमार, एटीएम दयानंद कुमार, पिंटू कुमार, किसान सलाहकार अरुण कुमार, अमरेश कुमार, वरुण कुमार, राजीव रंजन त्रिपाठी सहित प्रखंड के सभी मुखिया, पंसस एवं सैकड़ों किसान मौजूद थे।