वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), गया द्वारा आज आमस थाना अंतर्गत आमस बाजार में घटित लूट कांड, आमस थाना कांड संख्या 450/26, के घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शेरघाटी-1, शेरघाटी थानाध्यक्ष, अन्य संबंधित पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल तथा FSL टीम घटनास्थल पर उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), गया द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर घटना से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली गई। साथ ही, घटनास्थल पर FSL टीम द्वारा वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलन एवं आवश्यक जाँच की कार्रवाई की गई।
इस दौरान घटना की प्रकृति, अपराधियों के भागने के संभावित मार्ग एवं घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। संबंधित पुलिस पदाधिकारियों से अब तक की गई कार्रवाई एवं अनुसंधान की प्रगति की समीक्षा करते हुए कांड के शीघ्र उद्भेदन, संलिप्त अपराधियों की पहचान एवं गिरफ्तारी तथा लूटे गए सामान की बरामदगी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
साथ ही, अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु संभावित ठिकानों पर छापेमारी करने एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अनुसंधान को गति देने का निर्देश दिया गया।