जानकारी मिलते ही गुरुआ विधायक डॉ उपेन्द्र प्रसाद घटना स्थल पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
प्रशासन द्वारा भी त्वरित संज्ञान लेते हुए पीड़ित परिवार को तात्कालिक सहायता के रूप में ₹20,000 - ₹20,000 की राशि उपलब्ध करा दी गई है। विधायक जी ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया है कि आपदा प्रबंधन विभाग के तहत मिलने वाली शेष सरकारी मुआवजा राशि भी परिजनों को शीघ्र अति शीघ्र दिलाई जाएगी।