Tuesday, 03 November 2026 | 8:29 PM
भारत

गया: चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में दुर्घटना, पत्नी के सामने मौत

Share:
गया: चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में दुर्घटना, पत्नी के सामने मौत
 चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश में एक दुर्घटना घटी जिससे उसकी पत्नी के सामने  यात्री की मौत हो गई। यह घटना गया स्टेशन पर घटी। मृतक  की पहचान नालंदा जिला के अस्थावां थाना क्षेत्र निवासी सुरेंद्र प्रसाद के रूप में हुई। वह अपनी पत्नी के साथ बोकारो से पटना लौट रहा था। गया स्टेशन पर ट्रेन से नीचे उतरा था। इसी बीच जनशताब्दी एक्सप्रेस चलने लगी। यात्री ने दोबारा ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की। लेकिन पैर फिसल गया। वो ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गया।
पत्नी की आंखों के सामने हुए इस हादसे के बाद स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने यात्री को निकालने के लिए प्लेटफार्म का हिस्सा तक तोड़ दिया, लेकिन तब तक यात्री की मौत हो चुकी थी।
हादसा रविवार की देर शाम करीब 9 बजे गया जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 6 पर हुआ।