Monday, 14 September 2026 | 6:19 PM
UP News

मैनपुरी में चार लुटेरों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई

जिला मैनपुरी में चार लुटेरों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक ने आपराधिक गतिविधियों का हवाला देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। सभी के विरुद्ध कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक गगन कुमार गौड़ ने बताया कि थाना किशनी क्षेत्र के रहने वाला सुबोध कुमार, विपिन पांडेय, ज
Share:
मैनपुरी में चार लुटेरों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई
Read in your preferred language.

जिला मैनपुरी में चार लुटेरों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक ने आपराधिक गतिविधियों का हवाला देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। सभी के विरुद्ध कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

प्रभारी निरीक्षक गगन कुमार गौड़ ने बताया कि थाना किशनी क्षेत्र के रहने वाला सुबोध कुमार, विपिन पांडेय, जीतू उर्फ अजीत कुमार और बबलू यादव निवासी गली नंबर 7 राजा का बाग सदर कोतवाली शातिर अपराधी हैं। यह लोग संगठित गिरोह बनाकर लूटपाट आदि आपराधिक वारदात अंजाम देते हैं। इस गैंग का सरगना सुबोध कुमार हैं। सुबोध के साथ ही अन्य तीनों साथियों के विरुद्ध गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। थाने में भी इनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज है। समाज विरोध गतिविधियों में लिप्त सभी चार अपराधियों के संगठित गिरोह अधिनियम के तहत गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया गया है। सभी के अपराध से अर्जित संपत्ति के बारे में जानकारी की जा रही है। ताकि आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा सके।