Monday, 14 September 2026 | 6:25 PM
UP News

मैनपुरी में ओटी में ही लगाए जाएंगे घायलों को निशुल्क टांके, सीएमएस ने जारी किए आदेश

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में जिला अस्पताल पहुंचने वाले घायलों को अब टांके लगवाने और टांके कटवाने के लिए अप्रशिक्षित लोगों के पास नहीं जाना होगा। सीएमएस ने बुधवार को ओटी प्रभारी के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। अब प्रशिक्षित टेक्नीशियन की टांके लगाने और काटने का कार्य करेंगे। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल
Share:
मैनपुरी में ओटी में ही लगाए जाएंगे घायलों को निशुल्क टांके, सीएमएस ने जारी किए आदेश
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में जिला अस्पताल पहुंचने वाले घायलों को अब टांके लगवाने और टांके कटवाने के लिए अप्रशिक्षित लोगों के पास नहीं जाना होगा। सीएमएस ने बुधवार को ओटी प्रभारी के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। अब प्रशिक्षित टेक्नीशियन की टांके लगाने और काटने का कार्य करेंगे।

महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचने वाले घायलों को टांके आदि लगाने का कार्य वार्ड बॉय द्वारा किया जा रहा था। ओटी टेक्नीशियन ओटी में टांके काटने के रुपये मांगते थे। जिलाधिकारी ने इस पर नाराजगी प्रकट की थी। इसके बाद बुधवार को सीएमएस डॉ. मदनलाल ने ओटी प्रभारी के लिए एक आदेश जारी कर दिया।

सीएमएस ने आदेश जारी करते हुए कहा कि अस्पताल की ओपीडी में आने वाले घायलों को अब ओटी में ही टांके आदि लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके अतिरिक्त यदि कोई घायल अपने टांके कटवाने के लिए अस्पाल आता है तो उसके टांके भी बिना किसी शुल्क के जिला अस्पताल की ओटी में ही काटे जाएंगे। सीएमएस ने कहा कि इस कार्य में लापरवाही पर ओटी टेक्नीशियन और प्रभारी जिम्मेदार होंगे।

सीएमएस ने आदेश जारी करते हुए कहा कि अस्पताल की ओपीडी में आने वाले घायलों को अब ओटी में ही टांके आदि लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके अतिरिक्त यदि कोई घायल अपने टांके कटवाने के लिए अस्पाल आता है तो उसके टांके भी बिना किसी शुल्क के जिला अस्पताल की ओटी में ही काटे जाएंगे। सीएमएस ने कहा कि इस कार्य में लापरवाही पर ओटी टेक्नीशियन और प्रभारी जिम्मेदार होंगे।

अभी तक लगती थी 68 रुपये की रसीद
जिला अस्पताल की ओटी में टांके आदि लगवाने और कटवाने के लिए अभी तक 68 रुपये की रसीद कटवानी पड़ती थी। सीएमएस ने आदेश जारी किया कि अब टांके लगवाने और कटवाने के लिए किसी प्रकार की रसीद नहीं कटवानी होगी। सीएमएस डॉ. मदनलाल ने कहा कि पीड़ितों की सुविधा को देखते हुए आदेश जारी कर दिया गया है। ओपीडी में ही ओटी टेक्नीशियन घायलों के टांके लगाने और काटने का कार्य करेंगे।

REPORT: YOGESH KUMAR

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ