Tuesday, 15 September 2026 | 11:59 AM
उत्तर प्रदेश

हरियाणा के गुरुग्राम में चार लोग जिंदा जले

सवेरे सवेरे हरियाणा के गुरुग्राम में एक मकान में आग लगने की घटना सामने आई है। आग गुरुग्राम के सरस्वती एनक्लेव के जी ब्लॉक में एक घर में लगी, जिसमें चार लोग जिंदा जल गए। सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार रात लगभग 2:00 बजे आग लगने की सूचना मिली। इस हादसे में चार लोग आग की चपेट में आकर अपनी जान गंवा बैठे। मृ
Share:
हरियाणा के गुरुग्राम में चार लोग जिंदा जले
Read in your preferred language.

सवेरे सवेरे हरियाणा के गुरुग्राम में एक मकान में आग लगने की घटना सामने आई है। आग गुरुग्राम के सरस्वती एनक्लेव के जी ब्लॉक में एक घर में लगी, जिसमें चार लोग जिंदा जल गए।

सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार रात लगभग 2:00 बजे आग लगने की सूचना मिली। इस हादसे में चार लोग आग की चपेट में आकर अपनी जान गंवा बैठे। मृतकों की उम्र 18 से 28 वर्ष के बीच है और वे किराए के मकान में रहते थे।

मृतकों में से एक व्यक्ति का परिवार दिवाली के त्योहार के चलते अपने बिहार स्थित घर चला गया था। प्रारंभिक जांच में आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट का संदेह जताया जा रहा है, मगर इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

इसी दिन सोनीपत में भी आग लगने की एक घटना हुई। यहां 35 वर्षीय शिक्षिका सरिता की आग में जलकर मौत हो गई। सरिता ऋषि कॉलोनी की गली नंबर-2 में किराए के मकान में अपने पति के साथ रह रही थी। वो यमुनानगर के एक निजी विद्यालय में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थी। आग लगने की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड ने तुरंत कार्रवाई की, मगर महिला का शव जला हुआ पाया गया। यह आग शुक्रवार रात लगभग 8:45 बजे लगी।