Tuesday, 15 September 2026 | 12:28 AM
उत्तर प्रदेश

हरदोई के अध्यक्ष पद पर चार और महामंत्री के लिए दो नामांकन

शाहाबाद अधिवक्ता संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर चार और महामंत्री पद पर दो लोगों ने नामांकन दाखिल किए हैं। 31 जनवरी को मतदान होगा। 211 अधिवक्ता मतदान में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए गठित एल्डर्स कमेटी के सदस्य विमलेश लोधी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए रामजी तिवारी, वरुणे
Share:
हरदोई के अध्यक्ष पद पर चार और महामंत्री के लिए दो नामांकन
Read in your preferred language.

शाहाबाद अधिवक्ता संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर चार और महामंत्री पद पर दो लोगों ने नामांकन दाखिल किए हैं। 31 जनवरी को मतदान होगा। 211 अधिवक्ता मतदान में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए गठित एल्डर्स कमेटी के सदस्य विमलेश लोधी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए रामजी तिवारी, वरुणेश मिश्रा, राज कुमार रावत और संत कुमार सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। महामंत्री पद के लिए बसंत गुप्ता और बलराम दीक्षित ने नामांकन दाखिल किया है। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए अमित मिश्रा अमितेश, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद इमरान, कोषाध्यक्ष पद के लिए अमित मिश्रा ने नामांकन दाखिल किया है।

वरिष्ठ सदस्य के लिए शिवशरण शुक्ला, रणवीर यादव, श्रीकृष्ण शर्मा, हरिनाम सिंह और राकेश वर्मा ने नामांकन किया है। अध्यक्ष और महामंत्री पद को छोड़कर शेष सभी पदों पर एकल नामांकन हुए हैं। बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी होगी। 31 जनवरी को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना की जाएगी।