Tuesday, 15 September 2026 | 2:28 AM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी आए पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, बोले- इंडिया नाम से घबराई भाजपा, कर रही दुष्प्रचार

मैनपुरी में पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि इंडिया नाम से घबराई भाजपा दुष्प्रचार कर रही है। 2024 में भाजपा का सत्ता से जाना तय है। कांग्रेस विकास की राजनीति करती है जबकि भाजपा नफरत की राजनीति करती है। देश में भाजपा का ग्राफ तेजी से गिर रहा है। पूर्व विदेश मंत्री शनिवार की देर शाम आगरा रोड
Share:
मैनपुरी आए पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, बोले- इंडिया नाम से घबराई भाजपा, कर रही दुष्प्रचार
Read in your preferred language.

मैनपुरी में पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि इंडिया नाम से घबराई भाजपा दुष्प्रचार कर रही है। 2024 में भाजपा का सत्ता से जाना तय है। कांग्रेस विकास की राजनीति करती है जबकि भाजपा नफरत की राजनीति करती है। देश में भाजपा का ग्राफ तेजी से गिर रहा है। पूर्व विदेश मंत्री शनिवार की देर शाम आगरा रोड स्थित एक मैरिज होम में स्वागत समारोह में बोल रहे थे।

कांग्रेस की दिलाई सदस्यता

मैरिज होम में शनिवार की देर शाम एक कार्यक्रम में अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता पूर्व विदेश मंत्री के सामने ली। पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि प्रदेश में कई दशक से विकास रुका हुआ है। गैर कांग्रेसी सरकारें केवल अपना विकास करने में लगी रही हैं। प्रदेश के विकास की किसी को चिंता नहीं है। भाजपा केवल अफवाहों के बल पर चुनाव जीतती रही है। भाजपा का विकास से कोई लेनादेना नहीं है।

भाजपा पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि भाजपा का लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। भाजपा नाम बदलने की राजनीति करती है। अब देश का नाम बदलने का प्रयास किया जा रहा है। जनता बहकावे में आने वाली नहीं है। 2024 में भाजपा को सरकार से हटाने का मन बना चुकी है। जनता नफरत नहीं विकास चाहती है। प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान, रीता नैयर, गोपाल कुलश्रेष्ठ, पूरनचंद्र चतुर्वेदी, अजय दुबे, अरविंद तिवारी, औकाफ अली ने भी संबोधित किया।