Monday, 19 October 2026 | 4:04 AM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर जोर, पिंक समाधान दिवस में शिकायतों का निस्तारण

Share:
प्रयागराज में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर जोर, पिंक समाधान दिवस में शिकायतों का निस्तारण
Read in your preferred language.
प्रदेश में महिलाओ एवं बालिकाओ को सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु मिशन शक्ति फेज-6.0 का पुलिस आयुक्त, कमि0 प्रयागराज के कुशल निर्देशन में व अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था/मुख्यालय, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय/नोडल मिशन शक्ति, पुलिस उपायुक्त नगर/गंगानगर/यमुनानगर व अपर पुलिस उपायुक्त नगर/सहायक नोडल मिशन शक्ति कमि0 प्रयागराज के नेतृत्व में  दिनांक 17.10.2026 को मिशन शक्ति फेज- 6.0 का जोन नगर, गंगानगर, यमुनानगर कमि0 प्रयागराज मिशन शक्ति केन्द्र/परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा सफलतापूर्वक निस्तारित पारिवारिक प्रकरणों के अभिभावकों/परिजनों का सम्मानित कार्यक्रम आयोजित किए गए। तहसील सदर प्रयागराज में मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त श्रुति श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी उपमा पाण्डेय एवं अन्य अधिकारीगण द्वारा पिंक समाधान दिवस/मिशन शक्ति तहसील दिवस का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता प्रदान कर यथासंभव निस्तारण किया गया ।

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत  दिनांक 17.10.2026 को कमिश्नरेट प्रयागराज के जोन नगर, गंगानगर एवं यमुनानगर के अंतर्गत विभिन्न थानों में मिशन शक्ति फेज 6.0 के अन्तर्गत मिशन शक्ति केंद्रों पर थाना (पिंक समाधान दिवस/ मिशन शक्ति) तहसील दिवस में आने वाली महिलाओं व बालिकाओं को तहसील दिवस के संबंध में आई हुई महिलाओं को उनकी शिकायत सम्बन्धी प्रार्थना पत्रों को लेकर निस्तारण हेतु त्वरित कार्रवाई की गई तथा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान,स्वावलम्बन,महिला सशक्तिकरण तथा केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं जैसे सुकन्या समृद्धि योजना,वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, उज्ज्वला योजना, सामूहिक विवाह योजना,  बीसी सखी,महिला स्वयं सहायता समूह, बेटी बचाओ बेटी बचाओ ,चिकित्सा संबंधी आयुष्मान योजना आदि पर वार्ता कर विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे वूमेन पावर हेल्पलाइन नंबर 1090, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 आदि के बारे में जानकारी दी गई जिसमें साइबर फ्रॉड के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी दी गयी। 
इसी प्रकार जोन नगर, गंगानगर, यमुनानगर में मिशन शक्ति, महिला बीट एवं एन्टी रोमियो पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए जो निम्नवत् हैं  –

*● जोन नगर –* दुर्गा पूजा पार्क, कन्हाई पुर मोड़, विवेकानन्द चौराहा थाना धूमनगंज,अलोपी शंकरी देवी मंदिर थाना दारागंज,मोहिनी  चौराहा हाथी चौराहा थाना  एयरपोर्ट, थाने पर पिंक समाधान दिवस का आयोजन थाना कीडगंज,जीटीबी नगर थाना करेली,थाने पर पिंक समाधान दिवस थाना कर्नलगंज,थाना जॉर्जटाउन परिसर,मिशन शक्ति पिंक समाधान दिवस थाना मुट्ठीगंज,मिशन शक्ति थाना कैंट,। भारती बालिका विद्यालय थाना पुरामुफ्ती।

● *जोन गंगानगर –* सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव द्वारा तहसील सोरांव, तहसील फूलपुर परिसर थाना फूलपुर, मिशन शक्ति केंद्र थाना सोरांव, ग्राम दमगढा दुर्गा पंडाल थाना उतराव, फाफामऊ बाजार व फाफामऊ जंक्शन थाना फाफामऊ, मिशन शक्ति टीम द्वारा तहसील फूलपुर थाना मऊ आईमा,मिशन शक्ति केंद्र व थाना सरायममरेज,थाना हाजा पर थाना उतरांव, मिशन शक्ति केंद्र थाना सरायइनायत, मिशन शक्ति केंद्र थाना फूलपुर।

● *जोन यमुनानगर-* सहायक पुलिस आयुक्त बारा के द्वारा थाना क्षेत्र (पिंक समाधान दिवस/ मिशन शक्ति) तहसील दिवस थाना बारा, सहायक पुलिस आयुक्त करछना के द्वारा पिंक तहसील दिवस (समाधान दिवस) थाना करछना, क्षेत्र अंतर्गत थाना मेजा, मंगला प्रसाद इण्टर कॉलेज बामपुर थाना मांडा, पिंक तहसील दिवस थाना खीरी, पिंक तहसील दिवस (समाधान दिवस)/मिशन शक्ति थाना नैनी, पिंक तहसील दिवस (समाधान दिवस)/मिशन शक्ति तहसील दिवस थाना कौंधियारा,मिशन शक्ति केन्द्र थाना कोराव, मिशन शक्ति केन्द्र थाना कौंधियारा । 

● एंटी-रिमियो स्क्वॉड व महिला बीट/मिशन शक्ति केन्द्र पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों, द्वारा फुट पैट्रोलिंग तथा पीआरवी द्वारा पैट्रोलिंग ,कर नवरात्रि में  विभिन्न-मन्दिरों , धार्मिक स्थलो , मेलो एवं अन्य सार्वजनिक स्थलो, स्कूल कॉलेज ,भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रो में चौराहो पर महिला पुलिस बल की विशेष तैनाती कर पूजा पण्डालो मे महिला चौपाल का आयोजन कर एण्टी रोमियो स्वाकड द्वारा सघन अभियान चलाते  हुए शोहदो के विरुद्ध मौके पर ही कठोर कार्यवाही हेतु तैनात किये गये पुलिस कर्मियो की काउंसिलिग करते हुए उन्हे जन सामान्य के साथ मर्यादित व्यवहार के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा हैं ।

● केन्द्र/राज्य सरकार की विभिन्न हेल्प लाइन नं0 वीमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, चाइल्ड लाइन 1098, मुख्य मंत्री हेल्पलाइन 1076, गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओ के लिए एम्बुलेंस हेल्प लाइन 102, एम्बुलेंस सेवा 108, साइबर हेल्प लाइन 1930, तथा मिशन शक्ति केन्द्र का व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए अधिक से अधिक महिलाओ एवं बालिकाओ को इस  सुविधा का लाभ प्राप्त कराने के लिए मिशन शक्ति केन्द्रो में थाना क्षेत्र की विभिन्न वर्गो की महिलाओ को आमंत्रित कर मिशन शक्ति केन्द्र के कार्यों , उद्देश्यो तथा इस केन्द्र द्दारा उपलब्ध करायी जाने वाली सेवाओ के संबध में प्ततिदिन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कर गुड-टच, बैड-टच, महिला सुरक्षा , सम्मान  तथा स्वाबलम्बन हेतु व्यापक प्रचार प्रसार कर सार्वजनिक स्थल , संबेदनशील हॉट स्पाट पर पुलिस की व्यापक फुट पैट्रोलिंग तथा पीआरवी द्वारा फुट पैट्रोलिंग करायी जा रही हैं । तथा  महिला अपराध रोकथाम हेतु विभिन्न कानूनो की व्यापक जानकारी देकर  जागरुक किया/कराया जा रहा है ।
    
● महिलाओ /बालिकाओं को केन्द्र/ प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं – मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, यूपी राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देकर बालिकाओं /महिलाओं को जागरूक किया गया।

द दस्तक 24 
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858