Monday, 14 September 2026 | 10:59 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत अधिवक्ता दिवस पर हुआ पांच वकीलों का सम्मान

पीलीभीत में अधिवक्ता दिवस के अवसर पर रविवार को जिला संयुक्त बार एसोसिएशन ने पांच वरिष्ठ अधिवक्ताओं को दोशाला ओढ़ाकर सम्मानित किया।गौरतलब है कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के जन्मदिन को देश भर में अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है। रविवार को जिला संयुक्त बार एसोसिएशन की ओर से अध्
Share:
पीलीभीत अधिवक्ता दिवस पर हुआ पांच वकीलों का सम्मान
Read in your preferred language.

पीलीभीत में अधिवक्ता दिवस के अवसर पर रविवार को जिला संयुक्त बार एसोसिएशन ने पांच वरिष्ठ अधिवक्ताओं को दोशाला ओढ़ाकर सम्मानित किया।गौरतलब है कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के जन्मदिन को देश भर में अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है। रविवार को जिला संयुक्त बार एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र एडवोकेट और महामंत्री आनंद मिश्रा ने पांच वरिष्ठ अधिवक्ताओं को दोशाला ओढ़ाकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में एल्डर कमेटी के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह, एल्डर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गुरु शरण वर्मा, पूर्व शासकीय अधिवक्ता चित्रा सिंह, लोकतंत्र सेनानी एवं अधिवक्ता अजय कुमार शमशा एवं राजस्व के वरिष्ठ अधिवक्ता कैलाश बिहारी सक्सेना शामिल रहे। इस अवसर पर कई अधिवक्ता मौजूद रहे।