Wednesday, 25 November 2026 | 7:59 PM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में प्री ट्रायल में पांच मामले निपटाए गए

मैनपुरी। दीवानी स्थित स्पेशल जज ईसी एक्ट के न्यायालय में बृहस्पतिवार को प्री ट्रायल बैठक हुई। बैठक में विद्युत वितरण खंड प्रथम क्षेत्र के बिजली चोरी के पांच मामले निपटाए गए। मुकदमों का निस्तारण करके बिजली विभाग ने 21313 रुपये जमा कराए। स्पेशल जज ईसी एक्ट मैनपुरी न्यायालय में प्री ट्रायल विद्युत चोरी
Share:
मैनपुरी में प्री ट्रायल में पांच मामले निपटाए गए

मैनपुरी। दीवानी स्थित स्पेशल जज ईसी एक्ट के न्यायालय में बृहस्पतिवार को प्री ट्रायल बैठक हुई। बैठक में विद्युत वितरण खंड प्रथम क्षेत्र के बिजली चोरी के पांच मामले निपटाए गए। मुकदमों का निस्तारण करके बिजली विभाग ने 21313 रुपये जमा कराए।

स्पेशल जज ईसी एक्ट मैनपुरी न्यायालय में प्री ट्रायल विद्युत चोरी के मुकदमों की सुनवाई स्पेशल जज मीता सिंह द्वारा की गई। विद्युत वितरण खंड प्रथम क्षेत्र के लंबित 15 मामलों की सुनवाई की गई। पांच मुकदमों में राजस्व के 14313 और शमन शुल्क के 7000 रुपये जमा होने पर विद्युत अधिवक्ता देवेंद्र कटारिया द्वारा लगाई गई रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे समाप्त किए गए। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम मागेंद्र कुमार, लेखाकार अभिषेक अग्रवाल, राजस्व लिपिक चंचल कश्यप, कोर्ट क्लर्क चंद्रहास यादव मौजूद रहे।

REPORT: YOGESH KUMAR

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ