Monday, 21 September 2026 | 7:23 PM
उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद: कनवारा में सपा-जन अधिकार पार्टी ने किया PDA पंचायत महासम्मेलन:बाबू सिंह कुशवाहा और अक्षय यादव ने 2027 चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होने को कहा

Share:
फिरोजाबाद: कनवारा में सपा-जन अधिकार पार्टी ने किया PDA पंचायत महासम्मेलन:बाबू सिंह कुशवाहा और अक्षय यादव ने 2027 चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होने को कहा
Read in your preferred language.
बाबू सिंह कुशवाहा ने सपा कार्यकर्ताओं से 2027 के चुनाव में बूथ स्तर तक एकजुट होकर काम करने को कहा। सांसद अक्षय यादव ने भी कार्यकर्ताओं को 2027 के चुनाव के लिए उत्साहित किया।

बाबू सिंह कुशवाहा को सुनने के लिए आसपास के गावों और दूर-दराज के इलाकों से बड़ी संख्या में जन अधिकार पार्टी और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर मुख्य अतिथि खुश हुए।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने और आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करें और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामवीर सिंह यादव, विधायक सचिन यादव, शिव प्रताप सिंह, अनीता राजपूत और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष हाथवंत महेश यादव सहित दोनों पार्टियों के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

महासम्मेलन के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए खैरगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मिश्र अपने सहयोगियों के साथ मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्था संभाली।