Monday, 21 September 2026 | 7:12 PM
उत्तर प्रदेश

बरेली: एक्सीडेंट नहीं, हत्या! राजपुर कलां के अंकित मर्डर केस में सनसनीखेज मोड़, खेत से मिला टूटा बैग और मोबाइल

*अलीगंज: एक्सीडेंट नहीं, हत्या! राजपुर कलां के अंकित मर्डर केस में सनसनीखेज मोड़, खेत से मिला टूटा बैग और मोबाइल* *अलीगंज, बरेली।* थाना अलीगंज क्षेत्र के राजपुर कलां गांव के 23 वर्षीय युवक अंकित उर्फ पप्पू पुत्र देवेंद्र सिंह की मौत का मामला अब हादसे से हत्या में बदल गया है। परिजन शुरू से ही इसे हादसा नहीं मान रहे थे, अब घटनास्थल से 200 मीटर दूर खेत से मिले सबूतों ने हत्या की आशंका को और पुख्ता कर दिया है।
Share:
बरेली: एक्सीडेंट नहीं, हत्या! राजपुर कलां के अंकित मर्डर केस में सनसनीखेज मोड़, खेत से मिला टूटा बैग और मोबाइल
घटनास्थल पर मिले बैग की तस्वीर
Read in your preferred language.
*अलीगंज: एक्सीडेंट नहीं, हत्या! राजपुर कलां के अंकित मर्डर केस में सनसनीखेज मोड़, खेत से मिला टूटा बैग और मोबाइल*

*अलीगंज, बरेली।* थाना अलीगंज क्षेत्र के राजपुर कलां गांव के 23 वर्षीय युवक अंकित उर्फ पप्पू पुत्र देवेंद्र सिंह की मौत का मामला अब हादसे से हत्या में बदल गया है। परिजन शुरू से ही इसे हादसा नहीं मान रहे थे, अब घटनास्थल से 200 मीटर दूर खेत से मिले सबूतों ने हत्या की आशंका को और पुख्ता कर दिया है।

15 सितंबर 2026 की शाम करीब 5 बजे राजपुर-आंवला रोड पर अंकित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस ने पहले इसे बाइक हादसा माना था, लेकिन परिजनों ने पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया।

मृतक की बहन खुशबू की तहरीर पर अलीगंज पुलिस ने गांव के ही दो युवकों गौरव उर्फ आदेश और संजय उर्फ दन्ने सहित एक अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

धान के खेत में मिला बैग और मोबाइल
रविवार 20 सितंबर की शाम करीब 6 बजे मृतक का भाई सचित परिवार और ग्रामीणों के साथ घटनास्थल के आसपास साक्ष्य तलाश रहा था। इसी दौरान राजपुर-आंवला रोड से करीब 200 मीटर आगे बरा सिरसा निवासी बलबीर सिंह पुत्र कृष्ण पाल के धान के खेत से अंकित का बैग और टूटा हुआ मोबाइल बरामद हुआ।

यह स्थान सुनसान है और पास से एक छोटा नाला भी गुजरता है। परिजनों के अनुसार बैग टूटी-फूटी हालत में था और उसका सामान खेत में बिखरा पड़ा था। सूचना पर पहुंची अलीगंज पुलिस ने दोनों सामान को कब्जे में ले लिया है।

हत्या के एंगल से जांच तेज
परिजनों का कहना है कि यदि यह सड़क हादसा होता तो बैग और मोबाइल सड़क पर मिलते, सुनसान खेत में नहीं। इस बरामदगी के बाद परिजनों का शक यकीन में बदल गया है।

वहीं पहले इसे एक्सीडेंट मान रही अलीगंज पुलिस अब हत्या के एंगल से जांच कर रही है। नए थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।

पुलिस का कहना है कि सभी साक्ष्यों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।