Monday, 21 September 2026 | 12:15 PM
उत्तर प्रदेश

एटा: मासूम को दवा दिलाने निकली मां की दर्दनाक मौत

6 माह की बच्ची को दवा दिलाने पति के साथ बाइक से एटा आ रही थी 21 वर्षीय शिवानी
Share:
एटा: मासूम को दवा दिलाने निकली मां की दर्दनाक मौत
मृतक शिवानी का फाइल फोटो
Read in your preferred language.
द दस्तक 24: एटा, उत्तर प्रदेश:एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र में अलीगंज रोड स्थित मंडी समिति के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय महिला की मौत हो गई। शिवानी अपनी छह माह की मासूम बच्ची को दवा दिलाने के लिए पति के साथ बाइक से एटा आ रही थी।

बताया गया कि मंडी समिति के पास अचानक सामने आए वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक से सड़क पर गिरने के कारण शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे की सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिवानी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। इलाज के दौरान शिवानी ने दम तोड़ दिया।

मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। छह माह की मासूम बच्ची के सिर से मां का साया उठ गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।