Monday, 21 September 2026 | 12:14 PM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों की प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न*

*प्रयागराज, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों की प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न* *कार्यों में पारदर्शिता, जनशिकायतों में संवेदनशीलता और कर्तव्य में ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का करें निर्वहन-जिलाधिकारी*
Share:
प्रयागराज, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों की प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न*
Read in your preferred language.
*प्रयागराज, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों की प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न*

*कार्यों में पारदर्शिता, जनशिकायतों में संवेदनशीलता और कर्तव्य में ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का करें निर्वहन-जिलाधिकारी*

*प्रयागराज 20 सितंबर* 

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में रविवार को संगम सभागार में डॉ राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी लखनऊ द्वारा सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न हुई l 

जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के एडमिनिस्ट्रेशन एंड मैनेजमेंट, डिजास्टर, सांस्कृतिक, सामाजिक, ऐतिहासिक, अवस्थापना सम्बन्धी शैक्षणिक एवं औद्योगिक परिदृश्य से परिचित कराने के आशय से इन नवचनित अधिकारियों का भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया है l 

जिलाधिकारी ने कहा कि आप सभी अधिकारी सरकार की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। कहा कि आप सभी से अपेक्षा है कि आप सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करेंगे l उन्होंने कहा कि कार्यों में पारदर्शिता, जनशिकायतों में संवेदनशीलता और कर्तव्य में ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

कार्यशाला में अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व श्रीमती विनीता सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर श्री सत्यम मिश्र, जिला अल्पसंख्यक कल्याण  अधिकारी कृष्ण मुरारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के अलावा प्रशिक्षु अधिकारीगण उपस्थित रहे l

द दस्तक 24 
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858