Monday, 14 September 2026 | 6:32 PM
UP News

पीलीभीत मे मेड़ के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग

पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र के शीतलपुर गांव में चार दिन पूर्व मेड़ को लेकर लशकार सिंह और मुखविंदर सिंह के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद से दोनों पक्षों में तनातनी की स्थिति बनी थी। बुधवार को विवाद दोबारा उखड़ गया। लशकार सिंह पुत्र अवतार सिंह ने बताया कि सुबह वह खेत पर फसल में पानी लगा रहा था। इस दौरान द
Share:
पीलीभीत मे मेड़ के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग
Read in your preferred language.

पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र के शीतलपुर गांव में चार दिन पूर्व मेड़ को लेकर लशकार सिंह और मुखविंदर सिंह के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद से दोनों पक्षों में तनातनी की स्थिति बनी थी। बुधवार को विवाद दोबारा उखड़ गया। लशकार सिंह पुत्र अवतार सिंह ने बताया कि सुबह वह खेत पर फसल में पानी लगा रहा था। इस दौरान दूसरे पक्ष के चार से पांच लोग वहां पहुंच गए। गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। बचने के लिए पीड़ित ने भागने का प्रयास किया तो उसे घेरकर गोली मार दी। गोली पीड़ित के दाहिने पैर की जांघ में लगी। इससे वह घायल हो गया। वह स्वयं ही किसी तरह बाइक से थाने पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी।

इधर दूसरे पक्ष के मुखविंदर सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर अपने भाई श्रवण सिंह के साथ बाइक से बिलसंडा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांव मलिका के समीप दूसरे पक्ष के लोगों ने बाइक को घेर लिया और भाई श्रवण सिंह पर फायर झोंक दिया। गोली भाई के दाहिने पैर के पीछे जांघ में लगी। इससे वह घायल हो गया। घायल को सीएचसी के बाद बीसलपुर सीएचसी ले जाया गया। थाना पुलिस के अलावा सीओ प्रतीक दहिया ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति को देखा और घटना के बाबत दोनों पक्षों के अलग-अलग बयान लिए। सीओ प्रतीक दहिया ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी।