Tuesday, 15 September 2026 | 3:25 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत के कंजाखेड़ा गांव में चार घरों में लगी आग

बिजली के तारों से निकली चिंगारी से कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव कंजाखेड़ा में चार घरों में आग लग गई। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची सबकुछ जलकर राख हो चुका था। बुधवार दिन में करीब तीन बजे गांव में लगे एक बिजली के खंभे के समीप तारों से निकली चिंगारी से घरों में आग लगी। आग ने गांव निवासी सरजू
Share:
पीलीभीत के कंजाखेड़ा गांव में चार घरों में लगी आग
Read in your preferred language.

बिजली के तारों से निकली चिंगारी से कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव कंजाखेड़ा में चार घरों में आग लग गई। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची सबकुछ जलकर राख हो चुका था।

बुधवार दिन में करीब तीन बजे गांव में लगे एक बिजली के खंभे के समीप तारों से निकली चिंगारी से घरों में आग लगी। आग ने गांव निवासी सरजू, शोएब, अरबाज और जैमल के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। इससे पहले चारों घरों में रखा अनाज, कपड़ा, बिस्तर, चारपाई आदि हजारों रुपये कीमत का घरेलू सामान जलकर राख हो गया।