Monday, 14 September 2026 | 9:25 PM
UP News

पीलीभीत बाईपास स्थित वी मार्ट के मैनेजर और कर्मचारी के बीच मारपीट

पीलीभीत बाईपास स्थित वी मार्ट के मैनेजर से वहां काम करने वाले कर्मचारी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संतकबीर नगर के रहने व
Share:
पीलीभीत बाईपास स्थित वी मार्ट के मैनेजर और कर्मचारी के बीच मारपीट
Read in your preferred language.

पीलीभीत बाईपास स्थित वी मार्ट के मैनेजर से वहां काम करने वाले कर्मचारी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

संतकबीर नगर के रहने वाले अमरनाथ पुत्र दुर्गा प्रसाद ने बताया वह ईसाईयों की पुलिया स्थित वी मार्ट में अधिकारी के पद पर तैनात हैं। वह वी मार्ट की विजिट कर के अपने रूम पर जा रहे थे। इस दौरान ईसाईयों की पुलिया राम वाटिका के पास फैजान नाम के युवक ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उन्हें रोक लिया। और उन्हें गाली.गलौच देने लगे। विरोध करने पर उनके साथ लाठी डंडो से मारपीट की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया उन्हें गंभीर रूप से घायल कर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।

अमर नाथ ने बताया फैजान नाम का युवक वी मार्ट में काम करता था। वह ग्राहकों से बदतमीजी से बात करता था। कई बार शिकायत मिलने पर उसे उन्होंने काम से निकाल दिया। इस बात की रंजिश को लेकर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। उन्होंने फैजान व उसके तीन साथियों के खिलाफ थाना बारादरी में मुकदमा दर्ज कराया है।