Monday, 16 November 2026 | 6:55 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: बाल दिवस के अवसर पर पुलिस और 'साहसी बालिका संस्था' ने बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान

​बाल दिवस के अवसर पर क्षेत्राधिकारी कायमगंज, कोतवाली कायमगंज पुलिस एवं 'साहसी बालिका संस्था' कायमगंज द्वारा बच्चों के साथ केक काटा गया तथा चॉकलेट, ड्राइंग बुक, कलर पेंसिल व मिठाइयाँ वितरित की गईं। बच्चे ही देश का भविष्य और 'विकसित भारत' के वास्तविक आधार स्तंभ हैं, जिनके अधिकारों की सुरक्षा और स्नेहपूर्ण वातावरण प्रदान करने का संकल्प लिया गया है।
Share:
फर्रुखाबाद: बाल दिवस के अवसर पर पुलिस और 'साहसी बालिका संस्था' ने बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान
कायमगंज पुलिस एवं 'साहसी बालिका संस्था' कायमगंज बच्चों के साथ केक काटते हुए

फर्रुखाबाद (द दस्तक 24): 

"बच्चे ही हमारे देश का भविष्य और 'विकसित भारत' के वास्तविक आधार स्तंभ हैं।" नए भारत के इन कर्णधारों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए फतेहगढ़ पुलिस ने बच्चों के साथ इस पर्व को बेहद खास अंदाज में मनाया। बाल दिवस के इस पावन अवसर पर आइए हम सभी मिलकर प्रत्येक बच्चे की सुरक्षा, उसके अधिकारों के संरक्षण और उसे एक सुरक्षित एवं स्नेहपूर्ण वातावरण प्रदान करने का संकल्प लें।

74124

​'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, लापता एवं शोषण के शिकार बच्चों को उनके परिवारों से पुनः मिलाने और उनके चेहरों पर मुस्कान लौटाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए बाल दिवस के अवसर पर क्षेत्राधिकारी कायमगंज, कोतवाली कायमगंज पुलिस एवं साहसी बालिका संस्था कायमगंज द्वारा बच्चों के साथ मिलकर केक काटा गया।

74123

​इस दौरान बच्चों को उत्साहवर्धन हेतु चॉकलेट, ड्राइंग बुक, कलर पेंसिल और मिठाइयाँ वितरित की गईं, जिससे बच्चों के चेहरे खिल उठे और उनकी खुशियों में पुलिस प्रशासन पूरी तरह शामिल रहा। इस प्रकार के आयोजनों से समाज में पुलिस और आम जनता के बीच आपसी प्रेम, विश्वास और सकारात्मक संवाद मजबूत होता है।