Tuesday, 15 September 2026 | 2:18 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:महिला थाना पुलिस ने की पैदल गश्त, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पर दिया जोर।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जून 2025 पुलिस अधीक्षक  आरती सिंह के निर्देशन में जनपद की महिला थाना पुलिस ने शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु एक विशेष अभियान के तहत पैदल गश्त की। यह गश्त थाना क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों तथा सार्वजनिक स्थलों पर की गई
Share:
फर्रुखाबाद:महिला थाना पुलिस ने की पैदल गश्त, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पर दिया जोर।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जून 2025 पुलिस अधीक्षक  आरती सिंह के निर्देशन में जनपद की महिला थाना पुलिस ने शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु एक विशेष अभियान के तहत पैदल गश्त की। यह गश्त थाना क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों तथा सार्वजनिक स्थलों पर की गई।

गश्त के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने आमजन से संवाद कर सुरक्षा संबंधी फीडबैक लिया और उन्हें जागरूक किया कि यदि कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। साथ ही महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई।

महिला थाना प्रभारी ने बताया कि यह गश्त जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करने तथा असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के उद्देश्य से की गई है। यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा ताकि क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे।

स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने महिला पुलिस की इस पहल की सराहना की और इसे सुरक्षा व्यवस्था के प्रति एक सकारात्मक कदम बताया।