Tuesday, 15 September 2026 | 3:10 PM
भारत

फर्रुखाबाद :कायमगंज में दो बालिकाएं गायब: युवक बहला-फुसलाकर ले गया, नकदी-जेवर भी साथ, केस दर्ज

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से दो बालिकाएं लापता हो गई हैं। आरोप है कि मोहल्ले का एक युवक उन्हें बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। लापता बालिकाओं में से एक अपने साथ करीब 50 हजार रुपये नकद और जेवर भी ले गई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना बीते दिवस की है, जब एक महिला
Share:
फर्रुखाबाद :कायमगंज  में दो बालिकाएं गायब: युवक बहला-फुसलाकर ले गया, नकदी-जेवर भी साथ, केस दर्ज
Read in your preferred language.

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से दो बालिकाएं लापता हो गई हैं। आरोप है कि मोहल्ले का एक युवक उन्हें बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। लापता बालिकाओं में से एक अपने साथ करीब 50 हजार रुपये नकद और जेवर भी ले गई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यह घटना बीते दिवस की है, जब एक महिला अपने पड़ोसी के तिलक समारोह में गई थी। रात करीब 11 बजे मोहल्ले का युवक निर्देश उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। जब परिजन तिलक समारोह से वापस लौटे, तो उनकी बेटी घर पर नहीं मिली

।परिजनों के अनुसार, बेटी अपने साथ झाले, पायल, मटरमाला और धान बेचकर रखे लगभग 50 हजार रुपए नकद भी ले गए है। मुकदमे में यह भी बताया गया है कि उनकी बेटी के साथ एक 14 वर्षीय किशोरी भी लापता हुई है

।परिजनों ने दोनों बालिकाओं की काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। पीड़िता की मां ने कायमगंज कोतवाली में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक निर्देश के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।