Tuesday, 15 September 2026 | 3:10 PM
भारत

फर्रुखाबाद:कमालगंज थाना क्षेत्र में किसान रामपाल की हत्या करने वालों ने लूटी गई भैसों को छोड़ा

द दस्तक 24 न्यूज फर्रुखाबाद। आपको बताते चलें बीते दिनों थाना कमालगंज में किसान रामपाल की हत्या कर दी गई थी। व उसकी दो भैंस को लूट लिया गया था। पुलिस ने एसओजी टीम के सहयोग से बीती रात रामपाल के हत्यारों की तलाश में उनके कई ठिकानों पर छापे मारे ।पुलिस ने एक संदिग्ध ग्रामीण को हिरासत में लेकर उससे पूछत
Share:
फर्रुखाबाद:कमालगंज थाना क्षेत्र में किसान रामपाल की हत्या करने वालों ने लूटी गई भैसों को छोड़ा
Read in your preferred language.

द दस्तक 24 न्यूज फर्रुखाबाद। आपको बताते चलें बीते दिनों थाना कमालगंज में किसान रामपाल की हत्या कर दी गई थी। व उसकी दो भैंस को लूट लिया गया था। पुलिस ने एसओजी टीम के सहयोग से बीती रात रामपाल के हत्यारों की तलाश में उनके कई ठिकानों पर छापे मारे ।पुलिस ने एक संदिग्ध ग्रामीण को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। परिजनों ने आज हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर सुबह गांव के सामने मुख्य मार्ग के निकट चकरोड पर रामपाल यादव के शव को रखकर रखकर जाम लगाया जाम लगाया। सूचना पर थाना पुलिस के अलावा सीओ अमृतपुर सीओ सिटी काफी पुलिस फोर्स ने पीएससी बल के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने हत्यारों को शीघ्र ही गिरफ्तार करने का वादा करके शव को दाह संस्कार के लिए भिजवाया। मालूम हो कि परसों रामपाल की हत्या कर उनकी भैसे लूटी गई थी। थाना कमालगंज के ग्राम भोला नगला निवासी 55 वर्षीय रामपाल यादव रोज की तरह अपनी दो भैंसे व दो पडरे चराने के लिए गांव के सामने बाग की ओर गए थे। शाम को न तो रामपाल घर लौटे और न ही भैंसे घर पहुंची।