Tuesday, 15 September 2026 | 3:19 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के आलेख्य सूची की तैयारी के संवंध में जिलाधिकारी ने बैठक कर दिए दिशा निर्देश

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 05 सितंबर 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में मतदेय स्थलों के आलेख्य सूची की तैयारी के संवंध में बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में अपर जिलाधिकारी द्वारा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया कि भवन जर्जर होने के कारण अमृतपुर वि
Share:
फर्रुखाबाद: कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के आलेख्य सूची की तैयारी के संवंध में जिलाधिकारी ने बैठक कर दिए दिशा निर्देश
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 05 सितंबर 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में मतदेय स्थलों के आलेख्य सूची की तैयारी के संवंध में बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में अपर जिलाधिकारी द्वारा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया कि भवन जर्जर होने के कारण अमृतपुर विधानसभा में 03 व फर्रुखाबाद विधानसभा में 04 व 1400 से अधिक मतदाता होने के कारण फर्रूखाबाद में एक व भोजपुर में 03 मतदेय स्थलों का स्थानांतरण प्रस्तावित है, 15 तक सभी राजनैतिक दल अपने दावे व आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते है, जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जिले में जितने भी संविलियन विद्यालय में मतदेय स्थल है उनका सेंटर नाम एक किया जाये, तहसीलों व ब्लॉकों में बने मतदेय स्थलों का स्थान परिवर्तन किया जाये, पीडव्लूडी में बने बूथों का स्थान परिवर्तन किया जाये, एसडीएम व तहसीलदार इन स्थलों का चयन स्वयं निरीक्षण कर करे। बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, अपर जिलाधिकारी, सभी एसडीएम, तहसीलदार व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।