Tuesday, 15 September 2026 | 10:10 AM
भारत

फर्रुखाबाद :25 वर्ष से फरार चल रहा आरोपी हुआ गिरफ्तार

फर्रुखाबाद : 25 वर्ष पहले हुई हत्या के मामले में आरोपित फरार चल रहा था। न्यायालय ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कोतवाली प्रभारी से भी जवाब तलब किया था। पुलिस ने उसे हरदोई स्थित आवास पर शुक्रवार रात दबोच लिया। आरोपित हरियाणा के रेवाड़ी में एक फार्महाउस में छिप कर रह रहा था। शनिवार को उसका चालान कर दिया गया।
Share:
फर्रुखाबाद :25 वर्ष से फरार चल रहा आरोपी हुआ  गिरफ्तार
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद : 25 वर्ष पहले हुई हत्या के मामले में आरोपित फरार चल रहा था। न्यायालय ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कोतवाली प्रभारी से भी जवाब तलब किया था। पुलिस ने उसे हरदोई स्थित आवास पर शुक्रवार रात दबोच लिया। आरोपित हरियाणा के रेवाड़ी में एक फार्महाउस में छिप कर रह रहा था। शनिवार को उसका चालान कर दिया गया।

शहर कोतवाली के गांव अमेठी के निकट 19 अगस्त 1996 को जनपद हरदोई थाना हरपालपुर के गांव ऊंचा निवासी भंवरपाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। भंवरपाल की पत्नी सुजाता यहां शहर के मोहल्ला तलैया फजल इमाम में रह रही थीं। उन्होंने हरपालपुर थाना क्षेत्र के गांव ननखिरिया निवासी हरनाम सिंह यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने वर्ष 1997 में हरनाम सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी। हाजिर न होने पर न्यायालय ने हरनाम सिंह का गिरफ्तारी वारंट जारी कर रखा था, लेकिन पुलिस उसे तलाश नहीं कर पा रही थी। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ल ने बताया कि न्यायालय ने उन्हें भी इस संबंध में नोटिस जारी किया था। हरनाम सिंह हरियाणा के जनपद रेवाड़ी के मटौती गांव के पास एक कृषि फार्म पर रह रहा था। वह दो दिन पहले ही अपने गांव ननखिरिया आया था। इसकी भनक पाते ही फोर्स भेजकर घेराबंदी कराई गई। आरोपित का चालान कर दिया गया।

सवांददाता: धर्मबीर सिंह शाक्य