Tuesday, 15 September 2026 | 2:29 PM
उत्तर प्रदेश

तहसीलदार श्रद्धा पांडेय बनीं आगरा की एसडीएम, फर्रुखाबाद में भव्य विदाई समारोह संपन्न

(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जुलाई 2025 तहसील सदर में तैनात तहसीलदार श्रीमती श्रद्धा पांडेय का विदाई समारोह बेहद हर्षोल्लास और गरिमामयी माहौल में सम्पन्न हुआ। अपने चार वर्षों के कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रशासनिक दायित्वों का न केवल कुशलतापूर्वक निर्वहन किया, बल्कि आमजन की समस्याओं के समाधान में भी अग्रण
Share:
तहसीलदार श्रद्धा पांडेय बनीं आगरा की एसडीएम, फर्रुखाबाद में भव्य विदाई समारोह संपन्न
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जुलाई 2025 तहसील सदर में तैनात तहसीलदार श्रीमती श्रद्धा पांडेय का विदाई समारोह बेहद हर्षोल्लास और गरिमामयी माहौल में सम्पन्न हुआ। अपने चार वर्षों के कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रशासनिक दायित्वों का न केवल कुशलतापूर्वक निर्वहन किया, बल्कि आमजन की समस्याओं के समाधान में भी अग्रणी भूमिका निभाई। प्रमोशन के उपरांत उन्हें आगरा का नया एसडीएम (उप जिलाधिकारी) नियुक्त किया गया है।

विदाई समारोह लगभग चार घंटे तक चला, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों, वकीलों और लेखपालों ने श्रद्धा पांडेय के प्रति सम्मान और स्नेह प्रकट किया। समारोह के दौरान उन्हें फूल मालाएं पहनाकर, साल व स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई। मुख्य अतिथि एसडीएम रजनीकांत ने उन्हें विशेष उपहार भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सनी कनौजिया, मोहिनी चौहान, सरोज, उमा अग्निहोत्री, विनोद, सुबोध कुमार, अंकित प्रताप सिंह, धीरेंद्र, हिमांशु गुप्ता, अभिजीत सिंह, प्रमोद शुक्ला, संजय प्रताप सिंह, सुरेंद्र यादव समेत कई गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे।

समारोह में वक्ताओं ने अपने भावपूर्ण उद्बोधन में श्रद्धा पांडेय के कार्यों की सराहना की। सोनी मिश्रा, धीरेंद्र सिंह, सत्य प्रकाश, हरमुख सिंह, अभय त्रिवेदी सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। विदाई समारोह में शायरी और गीतों की भी शानदार प्रस्तुति हुई, जिसने वातावरण को भावुक व यादगार बना दिया।